The Voice of Bareilly since 2010

तब्लीगी जमातियों का वजह से कठिन हुई कोरोना वायरस के खिलाफ जंग, जानिये क्या कह रहे आंकड़े

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जारी जंग निजामुद्दीन मरकज की मजलिसों में शामिल हुए तब्दीगी जमात के सदस्यों की वजह से काफी कठिन हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी हालात गंभीर होने का संकेत दे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले दो दिनों में तब्लीगी जमात के सदस्यों की वजह से 14 राज्यों में कोरोना वायरस के 647 मरीज सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में हुई 12 मौतों में से कई तब्लीगी जमात से जु़ड़े हुए हैं। अग्रवाल ने बताया कि पूरे देश में कोरोना वायरस के कुल 2301 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 56 लोगों की मौत इस महामारी की वजह से हुई है।

 लव अग्रवाल ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 336 नए मामले सामने आए हैं। तब्लीगी जमात के कार्यक्रम के वजह से कोरोना के मामले बढ़े हैं। ऐसी घटनाओं से सारे प्रयास फेल हो जाते हैं। हमें समझना होगा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई चल रही है। ऐसे में हमारी एक गलती की वजह से हम और पीछे चले जाएंगे। दिल्ली में कोरोना के 141 नए मामले सामने आए हैं जिनमें 129 तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि तब्लीगी जमात से जुड़े 960 विदेशियों का वीजा कैंसिल कर दिया गया है। इन सभी को ब्लैकलिस्ट किया गया है।

गृह मंत्रालय ने शुरू कीं दो नई हेल्पलाइन

केंद्रीय गृह मंत्रालय के कंट्रोल रूम में अब तक 7 हेल्पलाइन नंबर थे। दो नई हेल्पलाइन की और शुरुआत की गई है। ये हैं- 1930 (ऑल इंडिया टोल फ्री नंबर) और 1944 (नॉर्थ ईस्ट के लिए डेडिकेटेड)। हेल्पलाइन नंबर गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले के मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश

गृह मंत्रालय की अधिकारी पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने बताया कि मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों पत्र लिखकर स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स पर हमले के मामले में सख्त कार्रवाई करने को कहा है। इसके अलावा सभी राज्य सरकारों से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

error: Content is protected !!