Breaking News

दुश्मन की हर करतूत पर नजर रखेगी भारत की यह “आंख”, जानिए क्या है यह…

नई दिल्‍ली। भारत पर नापाक नजर रखने वाले अब अपनी करतूत छिपा नहीं पाएगे। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार तड़के सफलता की नई इबारत लिखते हुए एक ऐसा सेटेलाइट सफलतापूर्वक लांच किया है जो हर मौसम में चाहे रात हो, बादल हों या बारिश, अंतरिक्ष से दुश्‍मनों पर बारीक नजर रखेगा। 615 किलोग्राम का यह सेटेलाइ आकाश में भारत की खुफिया क्षमताओं को दोगुना करने में कारगर साबित होगा। 26/11 (मुंबई हमले) के बाद इस सीरीज के सेटेलाइट को सीमाओं की निगरानी और घुसपैठ रोकने के लिए विकसित किया गया था।

दरअसल, इसरो ने श्रीहरिकोटा  के सतीश धवन स्‍पेस सेंटर फर्स्‍ट लॉन्‍च पैड से बुधवार सुबह साढ़े 5.30 बजे रीसेट-2बी सेटेलाइट की सफल लॉन्चिंग की। यह प्रक्षेपण पीएसएलवी सी-46 रॉकेट (PSLV-C46) से किया गया। श्रीहरिकोटा से यह PSLV-C46 की 72वीं लॉन्चिंग थी।

रीसैट-2बी का इस्तेमाल किसी भी तरह के मौसम में टोही गतिविधियों, रणनीतिक निगरानियों और आपदा प्रबंधन में आसानी से किया जा सकेगा। इस सेटेलाइट के साथ इसरो ने आकाशगंगा में सिंथेटिक अपर्चर रडार (सार) इमेजर भेजा है। इस सार से रीसैट-2बी सेटेलाइट की संचार सेवाएं निरंतर बनी रहेगी और ये वैज्ञानिकों को भारत की खुफिया जानकारी उपलब्ध कराने में सक्षम होगा। आतंकी घुसपैठ को रोकने के साथ-साथ यह सेटेलाइट देश के नागरिकों की सुरक्षा के हित में काफी सहायक होगा। इसरो प्रमुख के शिवन ने मिशन को ‘‘बहुत-बहुत महत्वपूर्ण’’ बताया लेकिन खुलकर जानकारी नहीं दी।

प्राकृतिक आपदाओं में करेगा मदद

इस सेटेलाइट की सबसे बड़ी खूबी बताई जा रही है प्राकृतिक आपदाओं में इसका  मददगार होना। इस सेटेलाइट के जरिये अंतरिक्ष से जमीन पर 3 फीट की ऊंचाई तक की उम्दा तस्वीरें ली जा सकती हैं। इसकी मदद से बाढ़ और तूफान के कारण हुए नुकसान का आकलन करने में आसानी होगी। साथ ही फसलों के उत्‍पादन का अनुमान भी लगाया जा सकेगा। खरीफ के सीजन (मई से सितंबर) में जब आकाश में बादल होते हैं, इसकी मदद से फसलों की स्थिति, नुकसान आदि का पता लगाया जा सकेगा। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस तरह की निगरानी तकनीक कुछ ही देशों के पास है। 

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago