The Voice of Bareilly since 2010

गर्मी के मौसम में शीतल बयार की तरह है यह खबर, जानें क्या है मामला

श्रीनगरजम्मू-कश्मीर से धारा 370 और अनुच्छेद 35ए हटाने के बाद वहां के बारे में फैल रही तमाम बातों के बीच यह खबर यह खबर गर्मी के मौसम में शीतल बयार की तरह है। ये बदलते कश्मीर की कहानी है जहां का युवा अब देश की एकता, अखंडता और रक्षा के लिए भारतीय सेना में शामिल हो रहा है। इसकी गवाही दे रहे हैं वे 575 युवा जो शनिवार को भारतीय सेना में शामिल हुए।

जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेन्ट्री रेजीमेटंल सेंटर, श्रीनगर में पासिंग आउट परेड के साथ ही इन युवाओं ने देश की रक्षा की शपथ ली और भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गए। “बलिदानम् वीरं लक्षणम्” और “भारत माता की जय” के के बीच तिरंगे के सामने घाटी के युवाओं ने भारत की रक्षा के लिए और देश की आन-बान-शान के लिए शपथ ली। हिंदू, मुस्लिम, सिख और बौद्ध धर्म के धर्मगुरुओं ने जम्मू-कश्मीर के इन युवाओं को शपथ दिलाई।

भारतीय सेना की गौरवशाली जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेन्ट्री (JAK LI) रेजिमेंट के इन जवानों ने कहा कि उन्हें सेना में शामिल होने पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कश्मीर के युवाओं से अपील की कि देश की रक्षा के लिए वे भारतीय सेना में शामिल हों।

लेफ़्टिनेंट जनरल अश्विनी कुमार ने मीडिया से कहा कि जम्मू-कश्मीर में भर्ती लगातार चलती रहेगी और ये बदलते कश्मीर की तस्वीर है। भारतीय सेना हर क़दम पर आपके साथ खड़ी है। जो बच्चे आगे बढ़ना चाहते हैं, भारतीय सेना उनके साथ है।
 
जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेन्ट्री रेजीमेंट की शुरूआत 1947 में हुई थी। उस समय घुसपैठियों को रोकने के लिए इसका गठन किया गया था। इस रेजीमेंट को 1972 में भारतीय सेना का अभिन्न अंग बनाया गया।

error: Content is protected !!