Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिर मिली जान से मारने की धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई। इस बार एक नाबालिग ने डायल 112 पर मैसेज किया जिसमें उनको धमकी देते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गई। कुछ देर में ही सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।  उसके पास मोबाइल फोम और सिम बरामद हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसको बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले भी 21 मई 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली थी। यह धमकी भी यूपी पुलिस के 112 मुख्यालय में एक वॉट्सएप मैसेज के जरिए मिली थी। मैसेज में लिखा है था, “सीएम योगी को मैं बम से मारने वाला हूं। वह (एक खास समुदाय का नाम लिखा) की जान का दुश्मन है।” आरोपित कमरान को पुलिस ने चंद घंटों में मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था। कामरान की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस की सोशल मीडिया हेल्प डेस्क को एक और धमकी मिली थी। इस मैसेज में कामरान को छोड़ने और ऐसा न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। उत्तर प्रदेश एटीएस ने इसकी जानकारी महाराष्ट्र एटीएस के साथ साझा की। इस पर महाराष्ट्र एटीएस ने 20 साल के फैसल को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, वह दारुसलम कॉलोनी, मदीना चौक, नासिक का रहने वाला है।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

6 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

7 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

7 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

8 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

9 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

9 hours ago