आकाशीय बिजली का कहर : तीन लोगों की मौत, आंधी और ओलों से फसलों को नुकसान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और आसपास के जिलों में शुक्रवार को मौसम का कहर टूटा। यहां आसमान से गिरी बिजली ने तीन जिन्दगियों को राख कर दिया वहीं तेज आंधी और ओले पड़ने से फसलों को खासा नुकसान हुआ है। आंधी के कारण अनेक जगहों पर पेड़ और उनकी शाखाएं टूट गयीं एवं बिजली के खम्भे उखड़ गये। परिणामस्वरूप यातायात बाधित रहा। फिलहाल जानमाल के नुकसान के आकलन में आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी जुटे हैं।

गोरखपुर और आसपास के जिलों में शुक्रवार को तेज आंधी के बाद ओले पड़े हैं। आंधी की वजह से जगह-जगह पेड़ की टहनियां टूटकर गिरने और यातायात बाधित होने की खबर है। फसलों और जान-माल के नुकसान के बारे में प्रशासन का आपदा विभाग फिलहाल सूचनाएं जुटा रहा है।

पेड़ गिरने से तीन गंभीर घायल

समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर, महाराजगंज और संतकबीरनगर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। गोरखपुर के मानीराम में पेड़ गिरने से एक टेम्पो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और चौरी-चौरा में गुमटी गिरने से एक मीट विक्रेता घायल हो गया है। साथ ही आंधी की वजह से आम की फसल को 10 से 12 प्रतिशत नुकसान होने का आंकलन है। सरसों और गेहूं की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

 

 

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago