Breaking News

TikTok को झटका, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए ऐप बैन करने के आदेश

नई दिल्ली। बहुत ही कम समय में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के बीच लोकप्रिय हुए वीडियो ऐप टिक-टॉक को मद्रास हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट का कहना है कि ये चाइनीज वीडियो एप “आपत्तिजनक कंटेंट” को बढ़ावा देता है। उसने सरकार को इस ऐप को बैन करने का निर्देश दिया है।

हाईकोर्ट ने ऐप के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि TikTok का इस्तेमाल करने वाले बच्चे आसानी से यौन शिकारियों के संपर्क में आ सकते हैं। आपत्तिजनक कंटेट के चलते  TikTok का इस्तेमाल करना खतरे से खाली नहीं है। 

बीजिंग की एक कंपनी द्वारा बनाए गए एप ‘TikTok’ पर यूजर्स अपने छोटे-छोटे वीडियो बनाने के साथ ही उन्हें शेयर भी कर सकते हैं। भारत में ये काफी लोकप्रिय हो गया है। ऐप के जरिए बॉलीवुड के डॉयलॉग और जोक्स पर यूजर्स वीडियो बनाते हैं। इतना ही नहीं, वे इसमें लिप-सिंक से लेकर लोकप्रिय संगीत पर डांस भी करते हैं। 

गौरतलब है कि फरवरी में मीडिया से बात करते हुए, तमिलनाडु के सूचना तकनीक मंत्री ने कहा था कि ऐप पर कुछ कंटेंट काफी “असहनीय” होते हैं। भाजपा के करीबी एक हिंदू राष्ट्रवादी समूह ने भी इस ऐप पर बैन लगाने की बात कही है। दूसरी ओर बीती फरवरी में ही भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा था कि पार्टी ने कुछ TikTok वीडियो देखे और इस प्लेटफार्म को काफी क्रिएटिव पाया।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago