Breaking News

टोक्यो ओलिंपिक : भारोत्तोलक चानू ने भारत को दिलाया पहला मेडल, जीती चांदी

टोक्यो। टोक्यो ओलिंपिक के दूसरे दिन ही भारत ने पहला पदक जीत लिया। वेटलिफ्टिर मीराबाई चानू ने महिलाओं के 49 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर चांदी का तमगा जीता। चीन की होउ जिहूई ने 210 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदकजीता। इंडोनेशिया की कैंटिका विंडी ने कांस्य पदक जीता।

दूसरी ओर भारतीय शूटर सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। सौरभ 6 सीरीज के क्वालिफाइंग राउंड में 600 में से 586 अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहे। इस इवेंट में एक अन्य भारतीय शूटर अभिषेक क्वालिफाइंग राउंड में ही बाहर हो गए। वे 575 अंक हासिल कर 17वें स्थान पर रहे। क्वालिफाइंग में टॉप-8 स्थान पर रहने वाले शूटर को फाइनल में जगह मिलती है।

पुरुष हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर बेहतरीन आगाज किया है। दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी तीरंदाजी मिक्स्ड इवेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गई। वहीं, शूटिंग में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत की इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकीं। जूडो में भारत की सुशीला देवी को हार का सामना करना पड़ा।

हरमनप्रीत ने किए दो गोल

पुरुष हॉकी में पुरुष वर्ग के पूल ए में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया है। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह (26वें और 33वें मिनट) ने दो और रुपिंदर पाल सिंह (10वें मिनट) ने एक गोल किया। न्यूजीलैंड की ओर से केन रसेल ने छठे मिनट में पहला और स्टीफन जेनेस (43वें मिनट) में दूसरा गोल किया। ओलिंपिक गेम्स में यह भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8वीं भिड़ंत थी। इसमें भारतीय टीम ने 5वीं बार जीत हासिल की है।

महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल में चीन को सोना

टोक्यो ओलिंपिक का पहला स्वर्ण पदक चीन ने जीता। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में चीन की यांग क्विनान ने फाइनल में 251.8 अंकों के साथ ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता। रूस की अनास्तासिया गालासिना ने सिल्वर और स्विट्जरलैंड की नीना क्रिस्टिएन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारतीय शूटर इलावेनिल वालारिवन और अपूर्वी चंदेला क्वालिफिकेशन राउंड में ही बाहर हो गईं।

कोरियाई जोड़ी से हारे दीपिका-प्रवीण


तीरंदाजी मिक्स्ड इवेंट के क्वार्टर फाइनल में दीपिका और प्रवीण जाधव को कोरियाई जोड़ी ने 6-2 से हराया। पहले दो सेट में कोरिया ने जीत हासिल कर 4 अंक बनाए। तीसरे सेट में भारत ने जीत दर्ज कर वापसी की कोशिश की लेकिन कोरियाई तीरंदाजों ने फिर बाजी मार ली। इससे पहले भारतीय जोड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में चीनी चाइपे की कठिन चुनौती से पार पाने में सफल रही थी। भारतीय जोड़ी ने वह मैच 5-3 से अपने नाम किया था।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago