The Voice of Bareilly since 2010

ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 18 लोगों की मौके पर ही मौत

बाराबंकीलखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार देर रात एक ट्रक 18 लोगों की जिंदगी पर काल बनकर टूट पड़ा। रात करीब एक बजे बेकाबू हुए इस तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी बस को पीछे से टक्कर मार दी। घायलों को पहले राम सनेहीघाट सीएचसी ले जाया गया। कई की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि कुछ घायलों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

हरियाणा से बिहार जा रही ऋषभ ट्रेवेल्स की डबल डेकर बस मंगलवार देर रात हाईवे पर अयोध्या जिले की सीमा पर कल्याणी नदी के पास खराब हो गई। इस पर यात्री उतरकर बस के नीचे और उसके आगे व आसपास लेट गए। इसी बीच लखनऊ की ओर से आए ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इससे बस और ट्रक की चपेट में आकर 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। यात्र‍ियों ने बताया कि एक्सेल टूटने की वजह से बस बीच रास्‍ते में खराब हो गई थी। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 

दुर्घटना के कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। एसडीएम जितेंद्र कटियार और सीओ पंकज सिंह के नेतृत्व में बारिश के बीच पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को निकालने और घायलों को अस्पताल भेजवाने का कार्य किया। एसपी यमुना प्रसाद ने करीब ढाई बजे घटनास्थल और सीएचसी का जायजा लिया। एसपी ने 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। इससे करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। हादसे का शिकार लोग बिहार के सीतामढ़ी, सुपौल सहित विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं।

मृतकों के नाम

सुरेश यादव, भोपा, धेलाद, मधेपुरा

इंदल महतो, खोया, सनी सैदपुर, सीतामढ़ी

सिकन्दर मुखिया, जल सीमा, राजा सोनबरसा, सहरसा

मोनू साहनी, खोपा, सनी सैदपुर, सीतामढ़ी

जगदीश साहनी, खोपा, सनी सैदपुर, सीतामढ़ी

जय बहादुर साहनी, गुलरिया, सीभर

बैजनाथ राम, चांद पीपर, किशुनपुर, सुपौल

बलराम मंडल पता उपरोक्त

नोट : समाचार लिखे जाने तक कुछ मृतकों की शिनाख्त नहीं ही थी।

दुर्घटना में घायल हुए लोग

म‍िथिलेश, बाबूलाल, सुरेश, शम्‍भू साहनी, जोगेंदर, मन्‍दर स्‍वामी, मोन्‍टू कुमार, पिंटू बाला साहनी, म‍ि‍श्री लाल, नरेश, सोनू, रेनू, संतोष आदि।

error: Content is protected !!