The Voice of Bareilly since 2010

BIG Breaking : बरेली में कोरोना से IMA के पूर्व अध्यक्ष समेत 2 मरीजों की मौत

बरेली में मिले 6 और कोरोना पॉजिटिव, CoronaVirus updates,

बरेली। बरेली में कोरोना वायरस काल बनकर झपट्टा मारने लगा है। एक के बाद एक मरीज इसके शिकार बन रहे हैं। शुक्रवार को शाम होते-होते यह मनहूस खबर आयी कि इस महामारी ने महानगर के एक नामी डॉक्टर समेत दो और लोगों की जान ले ली है। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष और शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ सुरेश सोंधी की इलाज के दौरान कोविड-19 अस्पताल में मौत हो गई। 5 दिन पहले उनकी रिपोर्ट सरकारी लैब से कोरोना पाजिटिव मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की रिटायर्मड महिला कर्मचारी की भी शुक्रवार को मौत हो गई।उनकी रिपोर्ट जिला अस्पताल में ट्रू नैट मशीन से पॉजिटिव आई थी। 2 मरीजों की मौत के साथ जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।

शुक्रवार को जिले में 17 नए पॉजिटिव मरीज आए हैं जिनमें 15 लोगों की रिपोर्ट प्राइवेट लैब से मिली है। जिला सर्विलांस प्रभारी एसीएमओ डॉ अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना संक्रमित 2 मरीजों की मौत हो गई। 5 दिन पहले जांच रिपोर्ट में पाजिटिव आये आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुरेश सोंधी का भोजीपुरा स्थित कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा था शुक्रवार को सुबह उनकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने परिवारीजनों को सूचना दे दी है। पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर सोंधी की मौत पर आईएमए के अध्यक्ष, सचिव समेत अन्य सदस्यों ने दुख जताया है। बाकरगंज में महिला स्वास्थ्यकर्मी की भी जिला अस्पताल में मौत हो गई। 3 दिन पहले तबीयत खराब होने पर उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल में ट्रू नैट मशीन से उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा शुक्रवार को प्राइवेट लैब से 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दो लोग ट्रू नैट से पॉजिटिव आए हैं। इस तरह शुक्रवार को जिले में कुल 17 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले।

error: Content is protected !!