The Voice of Bareilly since 2010

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे गिरफ्तार किए गए, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर आपत्तिजनक बयान के बाद महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है। नारायण राणे ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारने की बात कही थी। राणे के खिलाफ कई जगह एफआईआर दर्ज हुई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले रत्नागिरी कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

राणे के बयान आपत्ति जताते हुए शिवसेना कई जगह तोड़फोड़ की। नासिक स्थित भाजपा के दफ्तर पर नारे लगाते हुए पत्थर फेंके गए। वहीं नारायण राणे के आवास के पास शिवसेना, भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई।

error: Content is protected !!