United Arab Emirates मंगल ग्रह पर बसाएगा शहर

दुबई।संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मंगल ग्रह पर साल 2117 तक पहला शहर बसाने की योजना पेश की है। अगले कुछ दशकों में वह लोगों को इस लाल ग्रह की सैर भी कराना चाहता है।

यूएई के उप राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री तथा दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम और अबू धाबी के शहजादे एवं यूएई के उप सुप्रीम कमांडर शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने आज 100 साल की इस राष्ट्रीय परियोजना के बारे में एलान किया।

यूएई की सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना में विशेषज्ञ अंतरराष्ट्रीय संगठनों और वैज्ञानिक संस्थानों का सहयोग लेगी। इस अमीर खाड़ी देश ने राष्ट्रीय कैडर तैयार करने की योजना बनाई है जो अगले कुछ दशकों में लोगों को मंगल पर ले जाने में वैज्ञानिक सफलता हासिल कर सकते हैं।

दुबई में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन से इतर इस महत्वपूर्ण परियोजना का एलान किया गया। इस सम्मेलन में 138 सरकारों, छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठनों तथा प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

शेख मोहम्मद बिन राशिद ने कहा, ‘दूसरे ग्रहों पर कदम रखना इंसानों का पुराना ख्वाब रहा है। हमारा मकसद यह है कि यूएई इस ख्वाब को हकीकत में बदलने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को मजबूती दे।’

 

 

भाषासाभार
bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

12 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

14 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago