समाजवादी पार्टी में घमासान के बीच रद्द हो गया सैफई महोत्सव

file photo

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) में छिड़े संग्राम के चलते सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के गृह जनपद में आयोजित होने वाला सैफई महोत्सव इस बार रद्द हो गया है। सपा सरकार में रही हो या फिर सत्ता से बाहर हो, हर साल सैफई महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से होता आया है। लेकिन इस बार सरकार में होते हुए भी सैफई महोत्सव रद्द हो गया है।

मुलायम के गांव में आयोजित किया जाने वाला सैफई महोत्सव समाजवादी पार्टी के राजनीतिक और सामाजिक प्रभुत्व का प्रतीक था। इस महोत्सव के जरिए मुलायम की राजनीतिक पकड़ और उनकी हैसियत दिखती थी। देश में शायद ही कोई ऐसा नेता हो जिसके गांव में इस तरह का आयोजन किया जाता हो जहां देश के बड़े-बड़े उद्योगपति, राजनीतिज्ञ और सिने जगत के नायक और महानायक अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हों।

सैफई में होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, रितिक रोशन, करीना कपूर, सोनम कपूर जैसी तमाम बॉलीवुड हस्तियों ने इस महोत्सव में शिरकत की है। सैफई महोत्सव में नाच-गाने, साहित्यिक कविता पाठ की प्रस्तुति और लोक कलाकारों द्वारा कई तरह के कार्यक्रम पेश किए जाते हैं। लेकिन इस बार सैफईवासियों को ये रंगीन नजारें देखने को नहीं मिलेंगे।

सैफई महोत्सव का आयोजन अमूमन हर साल 26 दिसंबर से 12 जनवरी के बीच होता रहा है। लेकिन, इस बीच इस साल सपा अंदरूनी कलह छिड़ी हुई है। पिछले साल आयोजित सैफई महोत्सव के उदघाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं पहुंचे थे। तब भी परिवार के बीच अंतर्कलह चल रही थी।

इस बार महोत्सव को रद्द किए जाने के बारे में आयोजकों का कहना है कि प्रदेश में चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने की संभावना को देखते हुए सैफई महोत्सव को इस बार रद्द किया गया है। 2012 में भी सैफई महोत्सव रद्द किया गया था। उस समय भी पिछले विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई थी।
एजेंसी
bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago