Breaking News

यूपी बोर्ड : जून के अंत तक घोषित होंगे 10वीं और 12वीं के परिणाम

लखनऊ। UP Board Results 2020- माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) द्वारा संचालित 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम जून के अंत तक घोषित किए जाएंगे। दरअसल, कोरोना वायरस संकट का असर बोर्ड की गतिविधियों पर भी पड़ा है। इसके चलते कॉपियों के मूल्यांकन में काफी विलंब हो रहा है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को बताया कि उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब शुरू हो गया है। 5 मई से ग्रीन जोन के 20 जिलों में कॉपियां जांची जा रही हैं। ऑरेंज जोन के 36 जिलों में भी 12 जून से मूल्यांकन का काम शुरू हो जाएगा। अंत मे रेड जोन की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन होंगा। जून के आखिर तक परिणाम घोषित किए जा सकेंगे। डॉ. शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस काल में शैक्षणिक गतिविधियों को चलाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। इस संकट को देखते हुए प्रदेश के स्कूल-कॉलेजों के अलावा उच्च शैक्षणिक संस्थानों में भी अप्रैल से ही ऑनलाइन क्लास चल रही हैं। व्हाट्सएप के माध्यम से वचुर्अल क्लास चल रही हैं। इससे सत्र को नियमित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इस प्रक्रिया से ऑनलाइन टीचिंग का नया कॉंसेप्ट डेवलप हुआ है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में ऑनलाइन टीचिंग को और प्रमोट किया जाएगा। यह पूछने पर कि ऑनलाइन टीचिंग में कुछ बच्चों को दिक्कतें आ रही हैं, उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, ये एक-दो स्कूलों का बहाना है। बच्चों को ऑनलाइन टीचिंग के प्रति काफी लगाव है। वे मोबाइल और टीवी को तो देखते ही रहते हैं। अब उसी के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई भी कर रहे हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago