The Voice of Bareilly since 2010

UP Board Exam Date Sheet 2021: यूपी बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 24 अप्रैल से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

लखनऊ। (UP Board Exam Date Sheet 2021) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने बुधवार को वर्ष 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया। ये परीक्षाएं 24 अप्रैल, 2021 से शुरू होकर 12 मई, 2012 को खत्म होंगी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 12 कार्य दिवसों में संपन्न होकर 10 मई को समाप्त होंगी जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 कार्य दिवसों में संपन्न होकर 12 मई को खत्म होंगी। बोर्ड परीक्षाओं में कुल 56,03,813 विद्यार्थी शामिल होंगे। 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को वर्ष 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ 24 अप्रैल को शुरू होंगी। ये परीक्षाएं 12 कार्यदिवसों पूरी कराकर 10 मई को खत्म हो जाएंगी।

error: Content is protected !!