UP Election LIVE : दूसरे चरण में 65.5 फीसदी लोगों ने डाले वोट

concept pic

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज शाम 5 बजे सम्पन्न होग गया। बुधवार को मतदान खत्म होने तक करीब 65.5 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश की 67 विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शाम 5 बजे तक लगभग 65.5 मतदान हो चुका था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश के अनुसार मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। दूसरे चरण में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर तथा बदायूं जिले की 67 सीटों पर सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला।

गौरतलब है कि मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए 51 हजार 771 कांस्टेबल, 52 हजार 598 होमगार्ड जवान, 5397 दारोगा और 3666 हेड कांस्टेबल तैनात किये गये थे। कई मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें देखी गयीं। उत्साहित मतदाता वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली के साथ सेल्फी लेते दिखाई पड़े। सोशल मीडिया इस तरह की सेल्फीज़ की बाढ़ आयी रही।

मतदान में सभी आयु वर्ग के लोगों ने जबर्दस्त भागीदारी की। जहां युवाओं ने उत्साह से वोट डाला वहीं बुजुर्ग मतदाताओं की भी संख्या अच्छी खासी रही। केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के पिता 115 वर्षीय जार्जियन नकवी ने बरेली में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक नवविवाहित दम्पति ने शादी के जोड़े में मतदान किया और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल रही।

इस चरण में कुल 720 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें से सर्वाधिक 22 प्रत्याशी बिजनौर की बरहापुर और सबसे कम चार उम्मीदवार अमरोहा की धनौरा सीट पर किस्मत आजमा रहे हैं। आज इन सभी की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी। दूसरे चरण में कुल 2.28 करोड़ लोगों को को वोट डालना था। इनमें से 1.04 करोड़ महिलाएं हैं। मतदान के लिए 14 हजार 771 केन्द्र तथा 23 हजार 693 मतदान स्थल बनाये गये थे।
इस चरण में जिन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है, उनमें सपा सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खां (रामपुर) और पहली बार चुनाव लड़ रहे उनके पुत्र अब्दुला आजम (स्वार), कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जफर अली नकवी के बेटे सैफ अली नकवी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितिन प्रसाद (तिलहर) और भाजपा विधान दल (शाहजहांपुर नगर) के नेता सुरेश खन्ना तथा अमरोहा से मंत्री महबूब अली शामिल हैं।

यहां बता दें कि सन् 2012 के विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सपा को 67 में से 34 सीटें मिली थीं जबकि दूसरे नम्बर पर रही बसपा को 18, भाजपा को 10, कांग्रेस को तीन और अन्य को दो सीटें मिली थीं।

 

 

 

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

38 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago