Breaking News

उप्रः लोकायुक्त की जांच में कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, आईएएस व अन्य अधिकारी मिले दोषी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लोकायुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्रा द्वारा की गई जांच में कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक तथा आइएएस व अन्य अधिकारी फंस गए हैं। लोकायुक्त ने राजभवन में राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात कर उन्हें लोकायुक्त प्रशासन का वार्षिक प्रतिवेदन-2018 सौंपा। 533 पन्नों का यह प्रतिवेदन दो खंडों में है जिसमें उक्त नेताओं और अधिकारियों के बारे में जानकारी दी गई है।

लोकायुक्त प्रशासन ने किसी भी आरोपी का नाम, दल व विभाग साझा करने से इन्कार कर दिया। सिर्फ इतना बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में भी कई अधिकारी दोषी पाये गए हैं। सपा सरकार के एक बहुचर्चित पूर्व मंत्री के खिलाफ लोकायुक्त प्रशासन को दूसरी शिकायत भी प्राप्त हुई।

लोकायुक्त प्रशासन के सचिव पंकज कुमार उपाध्याय ने बताया कि सबसे अधिक मामले ग्राम विकास व ग्राम पंचायत विभाग से जुड़े हैं जो कुल शिकायतों का करीब 25 प्रतिशत है। इनमें वीडीओ, बीडीओ, एडीओ समेत अन्य अधिकारी दोषी पाये गए हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

वर्ष 2018 में लोकायुक्त प्रशासन को कुल 3915 परिवाद प्राप्त हुए जबकि 882 परिवाद पूर्व से लंबित थे। इस तरह कुल 4797 परिवादों पर कार्रवाई की गई। वर्ष 2018 में प्रारंभिक जांच के आधार पर 3169 परिवाद निस्तारित किये गए। इनमें 395 ऐसे परिवाद हैं,जिनका निस्तारण विवेचना के बाद किया गया।

लोकायुक्त न्यायमूर्ति संजय मिश्रा व उप लोकायुक्त शंभू सिंह यादव ने 22 प्रतिवेदन व छह संस्तुतियां सक्षम प्राधिकारी को भेजी हैं। इनमें कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। जो छह संस्तुतियां की गई हैं, उनमें अधिकारियों पर लगाये गए आरोपों के साक्ष्य प्रारंभिक जांच में ही मिल गए थे। इसके साथ ही छह विशेष प्रतिवेदन राज्यपाल को सौंपे गए हैं।

लोकायुक्त प्रशासन ने पद के दुरुपयोग, पद के कर्तव्यों का निर्वाहन न करने व सेवानिवृत्ति के भुगतान संबंधी मामलों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 650.65 लाख रुपये का भुगतान कराया। इनमें 90 प्रतिशत मामले सेवानिवृत्ति से संबंधित हैं। सबसे अधिक भुगतान चीनी मिल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कराये गए। राज्यपाल को वार्षिक प्रतिवेदन सौंपे जाने के दौरान उप लोकायुक्त शंभू सिंह यादव, सचिव पंकज कुमार उपाध्याय, मुख्य विवेचना अधिकारी राकेश कुमार, संयुक्त सचिव कुंवरजी खन्ना, अपर निजी सचिव अवनीश शर्मा, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल हेमंत राव व राज्यपाल के अपर विधि परामर्शी कामेश शुक्ल भी उपस्थित रहे।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago