उत्तर प्रदेश चुनाव: भाजपा ने सुभासपा को दी 8 सीटें

बलिया (उत्तर प्रदेश) : उत्तर प्रदेश के पूर्वाचल में राजभर मतदाताओं के बीच प्रभावशाली मानी जाने वाली सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि भाजपा ने उनके दल को समझौते के तहत आठ सीटें दी हैं।

राजभर ने सोमवार को यहां बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने गत 21 जनवरी को सुभासपा को आठ सीट देने पर सिद्घान्तत: सहमति दे दी है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी मऊ जिले की मऊ सदर, बलिया जिले की बांसडीह, गाजीपुर जिले की जहूराबाद तथा जखनिया, कुशीनगर जिले की रामकोला, वाराणसी जिले की अजगरा, आजमगढ़ जिले की मेंहनगर तथा जौनपुर जिले की शाहगंज सीट से चुनाव लड़ेगी।

राजभर ने बताया कि वह खुद मऊ सदर सीट से चुनाव लड़ेंगे। मऊ सदर सीट से बाहुबली मुख्तार अंसारी विधायक हैं। सपा ने इस सीट पर अल्ताफ अंसारी तथा बसपा ने मनोज राय को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अरविंद बलिया जिले की बांसडीह सीट से चुनाव लड़ेगा। बांसडीह में सपा ने पंचायती राज मंत्री राम गोविन्द चौधरी तथा बसपा ने शिवशंकर चौहान को उम्मीदवार बनाया है। राजभर ने दावा किया कि उनकी पार्टी और भाजपा का गठजोड़ पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकांश सीटों पर चुनाव जीतेगा।

एजेंसी

bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

19 mins ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

50 mins ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

20 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago