Breaking News

UPSSSC Recruitment 2019 : 5709 पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं 28 जुलाई से

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती परीक्षाओं के लिए इस वर्ष का अर्द्धवार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके इनुसार 10 विभागों के 5709 पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं 28 जुलाई से शुरू होकर 24 दिसंबर तक चलेंगी। इसमें जून में निकाले गए 21 विभागों के कनिष्ठ सहायक के 1186 पदों पर भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम भी घोषित किया गया। कुल 5709 पदों के लिए होने वाली 10 परीक्षाओं में 17,30,866 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जुलाई और अगस्त को छोड़कर हर महीने में दो-दो परीक्षाएं कराई जाएंगी।

आयोग ने विभागीय वेबसाइट UPSSSC.GOV.IN पर भी यह परीक्षा कार्यक्रम अपलोड कर दिया है। हालांकि विशेष परिस्थितियों में इन तारीखों में बदलाव किया जा सकता है।

आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के अनुसार आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कौन-कौन सी भर्तियों की जांच प्रक्रिया चल रही है और उसकी वस्तुस्थिति क्या है। परीक्षा नियंत्रक विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि नौ विभागों के 9913 पदों पर भर्ती के लिए अब तक परीक्षाएं कराई जा चुकी हैं।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रस्तावित परीक्षाओं का कार्यक्रम

1- सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2016 (द्वितीय)- 28 जुलाई

2- गन्ना पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016 (द्वितीय)- 31 अगस्त

3-सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा (प्रारंभिक), 2019- 14 और 15 सितंबर

4-होम्योपैथिक फार्मासिस्ट (भेषजिक) (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2019- 25 सितंबर

5- सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन) परीक्षा, 2016- 6 अक्टूबर

6- कंप्यूटर ऑपरेटर (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2016- 12 अक्टूबर

7- कनिष्ठ सहायक (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2019- 3 नवंबर

8- सम्मिलित अवर अभियंता एवं उप वास्तुविद (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2016 (द्वितीय)- 24 नवंबर

9- सम्मिलित अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन (सामान्य चयन) प्रतियोगिता परीक्षा, 2018- 8 दिसंबर

10- राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद (संयुक्त संवर्ग) प्रतियोगिता परीक्षा, 2018- 24 दिसंबर

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

12 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

14 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago