The Voice of Bareilly since 2010

उत्तर प्रदेशः 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला 30 पीसीएस भी बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए साल के पहले दिन बुधवार को 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला करने के एक दिन बाद फिर 15 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी के चलते जितेंद्र कुमार से प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति विभाग का चार्ज छीन लिया गया है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रभु नाराण सिंह को आगरा और निदेशक पंचायती राज ब्रह्मदेव राम तिवारी को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही जौनपुर, प्रतापगढ़, अयोध्या, सिद्धार्थनगर और गोंडा में नए मुख्य विकास अधिकारियों की तैनाती की गई है।

इन अधिकारियों को दिया गया य प्रभार
– प्रभु नारायण सिंह आगरा के जिलाधिकारी बने।
– रवि कुमार को एनजी सचिव पर्यटन, संस्कृति का प्रभार सौंपा गया।
– किंजल सिंह को निदेशक पंचायतीराज बनाया गया है।
– ब्रह्मदेव राम तिवारी कानपुर के जिलाधिकारी बने।

– विजय विश्वास पंत सचिव स्वास्थ्य बने।
– संजय गोयल विशेष सचिव राजस्व बने, उन्हें राहत आयुक्त का भी प्रभार सौंपा गया है।

– शिवाकांत द्विवेदी प्रबंध निदेशक पीसीएफ बने उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण

– सूर्यपाल सिंह मध्यांचल के एमडी बने।
– सुरेंद्र सिंह को विशेष सचिव नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है।
– अनुपम शुक्ला जौनपुर सीडीओ बनाए गए।
– अमित पाल सीडीओ प्रतापगढ़ बनाए गए।
– प्रथमेश कुमार सीडीओ अयोध्या बने।
– पुलकित गर्ग सीडीओ सिद्धार्थनगर बने।
– शशांक त्रिपाठी सीडीओ गोंडा बनाए गए।

error: Content is protected !!