Breaking News

उत्तर प्रदेश : कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 23, प्राथमिक विद्यालय 1 सितंबर से खुलेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार से माध्यमिक विद्यालयों में कोविड प्रोटोकाल के साथ कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया। अब बेसिक और प्रझामिक विद्यालय खोलने की भी तैयारी है। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 23 अगस्त से जबकि कक्षा 1 से 5 तक के विद्यालय 1 सितंबर से खुल जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सुबह हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस संबंध में निर्देश जारी किए। साथ ही कहा कि विद्यालयों की  निगरानी की जाए और कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाए।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाहकार समिति की अनुशंसाओं के अनुरूप आज सोमवार से माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी क्षमता के साथ भौतिक रूप से पठन-पाठन शुरू हुआ है। सभी जगह कक्षाएं दो पाली में चलें। कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए। रक्षाबंधन के बाद 23 अगस्त से 6वीं से 8वीं तक तथा 1 सितंबर से कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू करने की तैयारी की जाए। 

उन्होंने कहा कि लगातार प्रयासों से मेडिकल कॉलेजों को साधन संपन्न बनाया जा रहा है। सभी केंद्रों पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित विभिन्न चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इन सभी का पूरा विवरण रखा जाए। स्टॉक रजिस्टर मेंटेन रखें। यदि कोई उपकरण भारत सरकार, राज्य सरकार अथवा सीएसआर के माध्यम से प्राप्त हुआ हो, तो उसका भी विवरण रखें। वार्षिक ऑडिट भी हो। बेहतर हो कि एक पोर्टल विकसित करते हुए हर सरकारी सामान की उपलब्धता का पारदर्शिता पूर्ण विवरण रखा जाए।

आज से खुल गए 9 से 12 तक के स्कूल

करीब 6 महीने बाद आज सोमवार को कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ माध्यमिक विद्यालय खुल गए हैं। काफी समय बाद स्कूलों में चहल-पहल दिखी। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश मिला। कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। जारी आदेश के मुताबिक विद्यालय सप्ताह में केवल 5 दिन खुलेंगे। स्कूलों के निरीक्षण की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई। 

 
gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

11 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

11 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

12 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

13 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

13 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

14 hours ago