The Voice of Bareilly since 2010

उत्तर प्रदेश : एमएलसी शिक्षक एवं स्नातक सीट चुनाव के लिए भाजपा के प्रत्याशी घोषित

लखनऊ। (MLC Election in UP) भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 1 दिसंबर 2020 को होने वाले विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए सोमवार को अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। सपा और कांग्रेस अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर चुकी हैं। विधान परिषद के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 5 नवंबर से शुरू हो चुकी है। मतदान 1 दिसंबर को होगा।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व केंद्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव के प्रत्यशियों के नामों की घोषणा की। इनमें उत्तर प्रदेश के 9 और महाराष्ट्र के 4 प्रत्याशी हैं।

भाजपा ने लखनऊ स्नातक सीट से इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, वाराणसी से केदारनाथ सिंह, मेरठ से दिनेश कुमार गोयल, इलाहाबाद-झांसी सीट से डॉ. यज्ञदत्त शर्मा और आगरा से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुरुजी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। 

शिक्षक सीट के लिए लखनऊ से उमेश द्विवेदी, आगरा से डॉ.दिनेश चंद्र वशिष्ठ, मेरठ से श्रीचंद शर्मा और बरेली-मुरादाबाद से डॉ. हरि सिंह ढिल्लों को प्रत्याशी बनाया गया है। 

प्रदेश में शिक्षक क्षेत्र की 6 तथा स्नातक क्षेत्र की 5 सीटों पर मतदान होगा। प्रत्याशी 12 नवंबर तक अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे। 17 नवंबर तक नाम वापसी हो सकेगी। एक दिसंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। परिणाम 3 दिसंबर को आएगा। प्रदेश में 11 शिक्षक-स्नातक विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 6 मई 2020 को समाप्त हो गया था।

error: Content is protected !!