The Voice of Bareilly since 2010

उत्तर प्रदेश : कोरोना संक्रमण के कारण ड्यूटी के दौरान हुई मौतों पर राज्य कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी नौकरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण ड्यूटी के दौरान जिन राज्य कर्मचारियों की मृत्यु हुई है, उनके परिवारीजनों को पूरा सहयोग किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने आदेश भी जारी कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि संबंधित परिवारों के प्रति पूरी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ सहयोग किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया है कि अनुग्रह राशि, मृतक आश्रित की नियुक्ति सहित अन्य प्रक्रियाएं तत्काल पूरी की जाएं। इससे जुड़ी कोई भी फाइल लंबित न रहे। मुख्य सचिव द्वारा इस संबंध में तत्काल आदेश जारी किए जाएं।

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर लगाए गए राज्य कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उनके आंकड़ों को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है। शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने अधिकारियों पर मृत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की संख्या में गड़बड़ी करने के आरोप लगाए हैं और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

error: Content is protected !!