The Voice of Bareilly since 2010

उत्तर प्रदेश : मदरसा बोर्ड के टॉपर्स को योगी आदित्यनाथ सरकार देगी बड़ा तोहफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओँ को सरकार की ओर से बड़ा तोहफा दिया जाएगा। योगी आदित्यनाथ सरकार ने इसके लिए टॉपर्स छात्र-छात्राओं की विस्तृत जानकारी मांगी है। दरअसल, मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट आने पर सरकार ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करने की घोषणा की थी जिस पर अब अमल शुरू हो गया है। अधिकारियों के अनुसार पुरस्कार में हर टॉपर को एक लाख रुपये नकद, टैबलेट और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा। टॉपर्स के घर तक पक्की सड़क का भी निर्माण किया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, टॉप करने वाले हर क्लास के 10-10 छात्र-छात्राओं की जिलेवार सूची मांगी गई है। उनके अभिभावकों से बैंक डिटेल भी मंगवाई गई है ताकि धनराशि सीधे खाते में भेजी जा सके।

मदरसा शिक्षा परिषद सेकेंड्री (हाईस्कूल), सीनियर सेकेंड्री (इंटरमीडिएट), कामिल (स्नातक) और फाजिल (परास्नातक) परीक्षाओं का संचालन करता है। प्रदेश सरकार सेकेंडरी (मुंशी/मौलवी), सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल और फाजिल के 10-10 यानी कुल 40 छात्र-छात्राओं को एक-एक लाख रुपये और टैबलैट प्रदान करेगी। इसके साथ सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी के गणित, साइंस और कंप्यूटर विषय के 3-3 यानी कुल 18 मेधावी छात्र-छात्राओं को 50-50 हजार रुपये, टैबलेट ऍर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। 

error: Content is protected !!