Breaking News

उत्तर प्रदेशः दीपावली से पहले एक और तोहफा, राज्य कर्मचारियों का डीए 5 प्रतिशत बढ़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले एक और तोहफा दिया है। पांच दिवसीय त्योहार से पहले ही वेतन भुगतान और बोनस की घोषणा करने के बाद अब उनके डीए में 5 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। इस तरह अब उनको 17 प्रतिशत डीए मिलेगा।

राज्य सरकार हर महीने पहली तारीख को वेतन देती है लेकिन इस बार 27 अक्टूबर को दीपावली होने के कारण राज्य कर्मचारी पर्व से पहले वेतन की मांग कर रहे थे। सरकार ने उनकी मांग स्वीकार करते हुए करीब 20 लाख सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचिरियों को तोहफा दिया है। वेतन और पेंशन का भुगतान 25 अक्टूबर को कर दिया जाएगा। इसके अलावा हर साल मिलने वाला बोनस भी कर्मचारियों को दीवाली से पहले मिल जाएगा।

केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश में भी इसकी तैयारी शुरू हो गई थी। केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बीते जुलाई से पांच प्रतिशत महंगाई भत्ता मंजूर किया था। अधिकारियों के मुताबिक कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने से सरकार के खजाने पर दो हजार करोड़ रुपये से अधिक का भार पड़ेगा।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

27 mins ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

51 mins ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

1 hour ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

3 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

3 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

3 hours ago