Breaking News

उत्तर प्रदेश : पीसीएस 2018 के परिणाम घोषित, टॉप तीन में छात्राओं का कब्जा

लखनऊ। (UPPCS Mains Result 2018) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को पीसीएस 2018 के नतीजों की घोषणा कर दी। कुल 988 पदों के लिए हुई इस भर्ती में 976 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। योग्य अभ्यर्थी ना मिलने के कारण 12 पद खाली रह गए हैं। मेरिट में पहले तीन स्थानों पर महिलाओं का कब्जा है। अनुज नेहरा ने टॉप किया है जबकि संगीता राघव ने दूसरा और ज्योति शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अंतिम परिणाम अयोग की बेवसाइट http://uppsc.up.nic.in/” rel=”nofollow पर है।

यूपीसीएस 2018 टॉपर

रैंक                    नाम                             निवास 

1                  अनुज नेहरा          पानीपत, हरियाणा 

2                   संगीता राघव                 गुरुग्राम, हरियाणा

3                   ज्योति शर्मा                   मथुरा, उत्तर प्रदेश 

4                   विपिन कुमार                 जालौन, उत्तर प्रदेश 

5                  कर्मवीर केशव                 पटना, बिहार

 पीसीएस-2018 का साक्षात्कार बीते 25 अगस्त को पूरा हो गया था जिसके बाद परिणाम घोषणा का इंतजार किया जा रहा था। पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा इस बार संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा की तर्ज पर आयोजित की गई थी।

पीसीएस-2018 के तहत 988 पदों पर भर्ती होनी था। हालांकि साक्षात्कार 984 पदों के लिए आयोजित किया गया। सहायक नगर आयुक्त के एक रिक्त पद और लेखाधिकारी (नगर विकास विभाग) के तीन रिक्त पदों का चयन केवल मुख्य परीक्षा के आधार पर होता है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अक्तूबर 2019 में आयोजित की गई थी, जिसमें 16738 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 2669 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।

एसीएफ/आरएफओ का रिजल्ट भी इसी महीने आने के आसार

सहायक वन संरक्षक (एसीएफ)/क्षेत्रीय वन अधिकारी (आरएफओ)-2017 का अंतिम चयन परिणाम भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग इसी माह जारी कर सकता है। एसीएफ/आरएफओ का साक्षात्कार एक से चार सितंबर तक आयोजित किया गया था।

एसीएफ/आरएफओ के 137 पदों पर चयन होना है, जिनमें सामान्य चयन के 65 और विशेष चयन के 72 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 10 से 24 सितंबर 2018 तक आयोजित की गई थी। इसमें 1819 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 333 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

5 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

19 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

19 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

21 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

21 hours ago