The Voice of Bareilly since 2010

उत्तर प्रदेश: 1 मार्च से माध्यमिक विद्यालयों में भी शुरू होंगी प्राइमरी कक्षाएं, कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई भी 1 मार्च से ही शुरू होगी। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला की ओर से इस संबंध में आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया। बेसिक शिक्षा विभाग पहले ही सरकारी और निजी प्राइमरी स्कूलों में 1 मार्च से पढ़ाई शुरू करने की घोषणा कर चुका है। 

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक स्कूलों से संलग्न सरकारी प्राइमरी स्कूलों और ऐसे स्कूल जहां प्राइमरी सेक्शन भी पढ़ाया जा रहा है, उन्हें स्कूल खोलने की अनुमति माध्यमिक शिक्षा विभाग ने दे दी है। आदेश में कहा गया है कि कोरोना प्रोटोकॉल का सभी विद्यालय कड़ाई से पालन करेंगे। विद्यालयों का सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। कक्षा में एक दिन में 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही बुलाए जाएंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि जूनियर हाईस्कूल स्तर पर कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की हफ्ते में दो-दो दिन कक्षाएं लगाई जा रही हैं। ऐसे ही प्राइमरी सेक्शन में हफ्ते में अलग-अलग दिन विद्यार्थी बुलाए जा सकते हैं।

error: Content is protected !!