Breaking News

उत्तर प्रदेश : भाजपा के 56 जिला कार्यालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल की शुरुआत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपने 56 जिला कार्यालयों में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष की शुरुआत की। पार्टी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने राजधानी में वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष की शुरुआत की। इन कार्यालयों में वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष हो जाने से अब जिला, राज्‍य और राष्‍ट्रीय मुख्‍यालय से जुड़ने में सहूलयित होगी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने 56 जिलों के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है, क्योंकि हमारे शीर्ष नेतृत्‍व ने यह अपेक्षा की थी कि सभी कार्यालय अत्याधुनिक तकनीक और वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुडे़। आज हमें यह कहते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा इकाई ने इस लक्ष्‍य को पूरा करने में सफलता हासिल की है।

स्‍वतंत्र देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल इंडिया का मंत्र दिया था और यह संवाद के साथ ही सुशासन स्थापित करने में प्रभावी सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन भी डिजिटल इंडिया के अभियान को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। नई सुविधा से संवाद को और गति मिलेगी। संगठन के कार्यक्रमों, नीतियों और अपेक्षाओं को आसानी से नीचे तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्‍होंने दावा किया कि कोरोना काल में भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी थी जिसने “हर परिवार-मेरा परिवार” भाव से सेवा की।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

47 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago