The Voice of Bareilly since 2010

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना संक्रमित

देहरादून। उत्तराखंड के  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में पोस्ट कर इस बात की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने कहा कि है कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है पर स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। इसी के साथ उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने को कहा है।

तीरथ सिंह रावत को 25 मार्च की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक होने वाली थी। बीते दिनों उन्होंने कई राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। वह  कई जनपदों के भ्रमण पर रहे थे। हरिद्वार में गंगापूजन के साथ ही उन्होंने कुंभ के कार्यों का लोकार्पण और स्थलीय भ्रमण भी किया था।

error: Content is protected !!