Breaking News

उज्जैन में प्रियंका गांधी ने किया महाकाल का अभिषेक, CM कमलनाथ भी साथ रहे मौजूद

उज्जैन। मध्य प्रदेश दौरे के लिए कांग्रेस महासिव प्रियंका गांधी आज उज्जैन पहुंचीं। यहां उन्होंने सबसे पहले बाबा महाकाल के दर्शन कर विशेष-पूजा अर्चना की। प्रयंका गांधी ने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक किया, जिसके बाद वह रतलाम के लिए रवाना हो गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ भी उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले प्रियंका गांधी इंदौर पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनका स्वागत किया। इसी के बाद प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री के साथ ही हेलीकॉप्टर से उज्जैन के लिए रवाना हो गईं।

#WATCH Priyanka Gandhi Vadra & Chief Minister of Madhya Pradesh Kamal Nath offer prayers at Mahakaleshwar temple in Ujjain. pic.twitter.com/iqTGLP8cWf— ANI (@ANI) May 13, 2019

बता दें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज पहली बार उज्जैन के बाबा महाकाल के दर्शन किये। यहां वह आलोट संसदीय सीट के प्रत्याशी बाबूलाल मालवीय के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंची थीं। अपने एक दिवसीय दौरे के अंतर्गत प्रियंका गांधी उज्जैन के बाद रतलाम में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा कर वोट मांगे। इसके बाद वह फिर इंदौर पहुंचीं जहां 4 किलोमीटर लंबे रोड शो किया और जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

बता दें गांधी परिवार में सबसे पहले इंदिरा गांधी ने उज्जैन के बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। इंदिरा गांधी 1979 में उज्जैन आई थीं, जहां पहुंचकर उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे। उसके बाद राजीव गांधी ने 1987 में महाकाल के दर्शन किए। जिसके बाद काफी लंबे समय तक गांधी परिवार का कोई भी सदस्य यहां नहीं आया था।

इसके बाद फिर सोनिया गांधी ने भी 2008 में बाबा महाकाल के दर्शन किए थे और फिर राहुल गांधी ने 2010 और 2018 में फिर बाबा महाकाल के दो बार दर्शन किये। यह पहली बार है कि प्रियंका गांधी चुनावी दौर में उज्जैन के महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं।

Vishal Gupta 'Ajmera'

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

1 hour ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

2 hours ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

7 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

20 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

21 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

21 hours ago