Breaking News

विराट कोहली “दशक के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर”, अश्विन 14वें और रोहित शर्मा 15वें स्थान पर

नई दिल्ली। क्रिकेट के तीनों प्रारूप में पिछले एक दशक (2010 से लेकर 2019) में सर्वाधिक रन बनाने की अनूठी उपलब्धि हासिल करने वाले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को “दशक का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर” चुना गया है। इस सूची में टॉप 10 में स्थान पाने वाले वह भारत के इकलौते क्रिकेटर हैं। इंग्लैंड की क्रिकेट मैगजीन “द क्रिकेटर” ने इन क्रिकेटरों की सूची तैयार की है। हैरानी की बात ये रही कि इन टॉप 10 क्रिकेटरों में भारतीय टीम को दो बार विश्व कप खिताब दिलाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल नहीं है।

विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अब तक कुल 166 मैच खेले हैं जिसमें उनका औसत 66.88 का रहा है। इसमें उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 254 रन की रही जो उन्होंने पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में खेली थी। 

“द क्रिकेटर” ने पिछले 10 वर्ष में बेस्ट प्रदर्शन करने वाले 50 क्रिकेटरों की एक सूची तैयार की जिसमें पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों को शामिल किया गया। इस सूची में पहले स्थान पर विराट कोहली हैं। मैगजीन के मुताबिक विराट का चयन सबकी सहमति से किया गया जिन्होंने पिछले दशक में सबसे ज्यादा 20,960 रन बनाए। वहीं इस दशक में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओपनर बल्लेबाज हाशिम अमला रहे। अमला ने बीते 10 वर्ष में विराट से लगभग 5000 कम रन बनाए थे। भारत की तरफ से इस लिस्ट में आर. अश्विन को 14वें, रोहित शर्मा को 15वें, धोनी को 35वें, रवींद्र जडेजा को 36वें जबकि महिला क्रिकेटर मिताली राज को 40वें स्थान पर रखा गया है। 

“द क्रिकेटर” के के टॉप 10 क्रिकेटर

1. विराट कोहली

2. जेम्स एंडरसन

3. एलिस पेरी

4. स्टीव स्मिथ

5. हाशिम अमला

6. केन विलियमसन

7. एबी डिविलियर्स

8. कुमार संगकारा

9. डेविड वार्नर

10. डेल स्टेन

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago