The Voice of Bareilly since 2010

सलमान खान के फेवरेट म्यूजिक कंपोजर वाजिद खान का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

इंटरटेनमेण्ट डेस्क, बरेली लाइव। बॉलीवुड से एक बुरी खबर है। सलमान की फेवरेट संगीतकार भाइयों की जोड़ी साजिद-वाजिद में से वाजिद खान का निधन हो गया है। वाजिद खान को मुंबई में अस्पताल में 31 मई देर रात को भर्ती कराया गया था। फेमस गायक सोनू निगम ने वाजिद खान के निधन की दुखद खबर सोशल मीडिया पर शेयर की। वाजिद खान की उम्र 42 वर्ष की थी। साजिद-वाजिद की जोड़ी ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में संगीत दिया है। सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों में साजिद-वाजिद का ही संगीत रहा है।

कम लोगों को पता होगा कि #WajidKhan का ताल्लुक़ किराना घराने से था।मशहूर तबलिए उस्ताद अब्दुल लतीफ़ उनके दादा थे।दबंग क़िस्म के थे।सबको ‘हुड हुड’ करके हड़काते थे। जिससे #Dabang का वो गाना बना।

सोनू निगम ने फेसबुक पर साजिद-वाजिद के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरा भाई वाजिद हमें छोड़ गया।’ प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, ‘दुखद खबर, एक चीज जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो वाजिद भाई की हंसी, हमेशा हंसते रहते थे। वो जल्द हमें छोड़कर चले गए। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले।’ खबरों के मुताबिक वाजिद खान का निधन कोविड-19 महामारी के चलते हुआ है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

error: Content is protected !!