Breaking News

भाजपा के समर्थन से सपा के नितिन अग्रवाल ने जीता विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव

लखनऊ। हरदोई सदर से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक नितिन अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन से सपा के विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा को पराजित किया। नितिन अग्रवाल को 304 जबकि नरेन्द्र सिंह वर्मा को 60 वोट मिले। इस चुनाव में क्रास वोटिंग भी हुई।

विधान भवन प्रांगण में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया अपराह्न तीन बजे तक चली। कुल 368 वोट पड़े जिनमें से चार को अवैध घोषित किया गया। इस तरह मतगणना कुल 364 वोट की हुई। इसमें नितिन अग्रवाल को 304 और नरेन्द्र सिंह वर्मा को 60 वोट मिले। 

विधानसभा उपाध्यक्ष के इस चुनाव में भाजपा ने सपा के बागी विधायक नितिन अग्रवाल को समर्थन देकर मैदान में उतारा। सपा ने सीतापुर के विधायक नरेन्द्र सिंह वर्मा को प्रत्याशी बनाया। कांग्रेस और बसपा ने चुनाव का बहिष्कार किया, लेकिन कांग्रेस के बागी विधायक राकेश सिंह और अदिति सिंह ने भाजपा के समर्थित प्रत्याशी नितिन अग्रवाल के समर्थन में मतदान किया। सीतापुर सदर से भाजपा विधायक राकेश राठौर और अपना दल के आरके वर्मा ने भाजपा के खिलाफ जाकर सपा प्रत्याशी को वोट दिया है।

भाजपा के खिलाफ जंग का लगातार ऐलान कर रहे सुभासपा के चारों विधायकों ने भी भाजपा का समर्थन किया। इसी तरह बसपा के मतदान का बहिष्कार के बावजूद आठ बागी विधायकों ने नरेन्द्र सिंह वर्मा को वोट दिया।

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भाजपा पर चुनाव में कैप्चरिंग और विधायकों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। 

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago