Breaking News

फ्रांस के चर्च में महिला का गला काटा, दो अन्य लोगों की भी चाकुओं से गोदकर हत्या

पेरिस। पैगंबर कार्टून विवाद में शिक्षक की गला काटकर हत्‍या के बाद अशांत चल रहे फ्रांस में अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। नाइस शहर एक चर्च में एक हमलावर ने एक महिला का गला काट दिया और दो अन्‍य लोगों की चाकू मारकर हत्‍या कर दी। शहर के मेयर ने इस खौफनाक घटना को आतंकवाद करार दिया है।

मेयर क्रिस्चियन इस्‍तोर्सी ने कहा कि चाकू से यह हमला शहर के नोट्रे डेम चर्च में हुआ। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है जबकि कई अन्‍य घायल हैं। एक पुलिस सूत्र ने कहा कि महिला का गला काटा गया है। फ्रांस के एक नेता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि महिला का गला काटा गया है।

फ्रांस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने कहा कि उसे इस हमले के जांच की जिम्मेदारी दी गई है। घटनास्‍थल पर मौजूद पत्रकारों का कहना है कि हथियारबंद जवानों ने चर्च को घेर लिया है। मौके पर एंबुलेंस और फायर सर्विस की गाड़ियां मौजूद हैं। यह हमला ऐसे समय पर हुआ है जब कुछ समय पहले ही एक फ्रांसीसी शिक्षक की पैगंबर का कार्टून दिखाने पर हत्‍या कर दी गई थी।

यह अभी तत्‍काल स्‍पष्‍ट नहीं हो पाया है कि चर्च में चाकू हमला करके लोगों की हत्‍या करने के पीछे मकसद क्‍या था या इसका पैगंबर के कार्टून से कोई संबंध है।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

13 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago