The Voice of Bareilly since 2010

अगले सप्ताह दुनियाभर होंगे कोरोना वायरस के 1 करोड़ मामले, विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान

CoronaVirus Updates, बरेली में मिले 12 कोरोना पॉजिटिव,

जिनेवा। चीन से निकले खतरनाक वायरस कोरोना से दुनिया को जल्द राहत मिलती नजर नहीं आ रही।विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेसियस(Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा है कि उन्हें लगता है कि दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले जो फिलहाल करीब 9.3 मिलियन हैं, वे अगले सप्ताह तक 10 मिलियन यानी 1 करोड़ तक पहुंच जाएंगे।

टेड्रोस ने बुधवार को एक न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि वह वायरस के प्रसार को कम करने के लिए वार्षिक हज यात्रा पर रोक लगाने के सऊदी अरब के फैसले का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन अब ऐसे कई देशों की मदद कर रहा है जिन्हें ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर ऐसे उपकरण होते हैं कोरोना वायरस के मरीजों में सांस लेने के लिए ऑक्सीजन के प्रवाह को बढ़ावा देते हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपात कार्यक्रमों के प्रमुख डॉ. माइक रयान ने कहा कि अमेरिका में कई देशों में महामारी अभी तक नहीं बढ़ी है और यह अब भी गंभीर है, विशेष रूप से मध्य और दक्षिण अमेरिका में। रयान ने यह भी कहा, “मैं इस परिस्थिति बारे में कहूंगा कि ये अभी भी बढ़ रही है। ये अभी तक अपने चरम पर नहीं पहुंची है और आने वाले हफ्तों में संक्रमण के मामलों और मौतों की संख्या के बढ़ने की संभावना है।” क्षेत्र के कई देशों ने पिछले सप्ताह संक्रमण के मामलों में 25 से 50 प्रतिशत की वृद्धि महसूस की है।

error: Content is protected !!