The Voice of Bareilly since 2010

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया- रखें सावधानी, एक से अधिक बार हो सकता है कोरोना संक्रमण

ब्लूमबर्ग,संयुक्त राष्ट्र। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से मुक्त होने और उसके बाद 14 दिन का क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर चुके लोगों को भी पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस ओर इशारा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि आपको कोरोना संक्रमण हुआ और आप ठीक हो गए हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अब बचाव की आवश्यकता नहीं है। कोविड-19 का संक्रमण एक से अधिक बार भी हो सकता है। WHO ने कोरोना वायरस को मात दे चुके लोगों के लिए इम्यूनिटी पासपोर्ट (immunity passport) या रिस्क फ्री सर्टिफिकेट (risk free certificate) जारी करने का भी विरोध किया है।

शुक्रवार, 24 अप्रैल 2020 को जारी बयान में कहा गया है, “अभी कोई सबूत नहीं है कि जो लोग कोविड-19 से रिकवर हो गए और उनके शरीरज में एंटीबॉडीज है तो दूसरी बार संक्रमण नहीं होगा।”  WHO ने यह बात ऐसे समय में कही है जब कुछ सरकारों ने कहा है कि जिन लोगों में कोरोना वायरस का एंटीबॉडीज है उन्हें इम्यूनिटी पासपोर्ट या रिस्क फ्री सर्टिफिकेट दिया जा सकता है। इससे वे यात्रा कर सकते हैं या काम पर लौट सकते हैं। यानी माना जा रहा था कि वे दोबारा संक्रमण से सुरक्षित हैं।  

WHO ने कहा है कि इस तरह के सर्टिफिकेट वाले लोग जनस्वास्थ्य के लिए जारी दिशा निर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो बीमारी दोबारा फैलने का खतरा होगा। कई देश एंटीबॉडीज की जांच कर रहे हैं। यह अध्ययन यह निर्धारित करने के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया है कि बीमारी से पीड़ित लोग प्रतिरक्षा हासिल कर चुके हैं।

error: Content is protected !!