The Voice of Bareilly since 2010

CM योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत गंभीर, AIIMS में चल रहा इलाज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर , उत्तर प्रदेश , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,

नयी दिल्ली/देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई है। लीवर और किडनी में दिक्कत बढ़ने पर उन्हें बीती 13 मार्च को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। 

एम्स अस्पताल के गेस्ट्रो विभाग के डॉ.विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही है। वहीं, रविवार को उनका डायलिसिस भी कराया गया। दरअसल, रविवार देर रात उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं, लेकिन एम्स के सूत्रों के मुताबिक देर रात तक बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार बीती नौ फरवरी को डिहाइड्रेशन और बीपी की शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के 89 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। श्री बिष्ट 9 फरवरी को भी भर्ती हुए थे। 

पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था

डॉ. अकरम ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों की उंगलियों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबधी जरूरी जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था।
content : अमर उजाला से साभार

error: Content is protected !!