एक्शन में योगी सरकार अवैध बूचड़खानों,गायों की तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश

लखनऊ।यूपी में योगी आदित्याथ की सरकार एक्शन में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के डीजीपी को अवैध बूचड़खानों को बंद करने के निर्देश दिए है।इसी क्रम में गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, कानपुर और इलाहाबाद में चल रहे कई बूचड़खाने बंद किए जा चुके है।योगी आदित्यनाथ ने पूरे राज्य में गो तस्करी पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

गायों की तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध का आदेश 

यूपी में अवैध बूचड़खानों के खिलाफ यूपी सरकार ने एक्शन प्लान भी तैयार कर लिया है।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को राज्य में बूचड़खाने बंद करने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।आदित्यनाथ ने गायों की तस्करी पर पूर्ण प्रतिबंध का भी आदेश दिया।

वाराणसी में एक बूचड़खाना सील

वाराणसी के जैतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के कमलगदाहा इलाके में जिला प्रशासन ने कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से चलाया जा रहा एक बूचड़खाना सील कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार के गठन के दो दिन बाद ही यह घटनाक्रम सामने आया।अधिकारियों ने दावा किया कि 2012 में बूचड़खाना बंद कर दिया गया था लेकिन वहां गुप्त तरीके से काम चलता रहा।प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कार्रवाई करते हुए बूचड़खाना सील कर दिया और साथ ही पांच दर्जन से अधिक मवेशी बरामद किए।अधिकारियों ने कहा कि बूचड़खाने के प्रबंधक मवेशियों से जुड़ा वैध दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहे जिसके बाद बूचड़खाना सील कर दिया गया।

इलाहाबाद में दो बूचड़खानों को सील किया गया था

ऐसा पता चला है कि प्रबंधकों ने अधिकारियों से कहा कि मवेशियों को अस्थायी तौर पर लाया गया था और दूसरी जगहों पर भेजा जाना था।उन्होंने साथ ही इस बात से इनकार किया कि वहां मवेशियों को काटा जाता था। इससे पहले आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के थोड़े ही समय बाद इलाहाबाद में दो बूचड़खानों को सील कर दिया गया था।भाजपा ने अपने चुनाव घोषणापत्र में कहा था कि वह सत्ता में आने पर सभी गैरकानूनी बूचड़खाने बंद करने के लिए कड़े कदम उठाएगी और यांत्रिक बूचड़खानों पर प्रतिबंध लगा देगी।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago