Breaking News

पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर युवक ने फांसी लगाकर जान दी

लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी का गुडंबा थाना क्षेत्र शनिवार सुबह “खून के रिश्तों के कत्ल” की वारदात से दहल गया। यहां के शिवानी विहार चौकी क्षेत्र में एक युवक ने दो बच्‍चों और पत्‍नी की हत्‍या के बाद फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। इस दिल दहला देने वाली घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।  

मूलरूप से वाराणसी का रहने वाला पिंटू गुप्‍ता अपनी पत्नी और दो बच्‍चों के साथ कल्याणपुर के शिवानी विहार में रहता था। वह रेलवे के अवकाशप्राप्त कर्मचारी छोटेलाल के यहां ड्राइवर था और उन्हीं के दूसरे मकान में रहता था। उसकी पत्नी आरती छोटेलाल के यहां खाना बनाती थी। पिंटू ने लोन लेकर ई-रिक्शा भी खरीदा। छोटेलाल के बच्चे सुबह नौ बजे स्कूल जाते हैं। पिंटू के नहीं आने पर छोटेलाल ने फोन मिलाया तो मिला नहीं। इस पर उन्होंने किराएदार आशुतोष और शनि को इसकी जानकारी दी। दोनों ने दरवाजा खटखटाया पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। झांक कर देखा तो पिंटू फंदे पर लटका दिखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। पिंटू ने खुद के चेहरे पर काला कपड़ा डालकर फांसी लगाई थी। बेड पर पत्नी और बच्चों के शव पड़े थे।

पिंटू की मां ने बताया कि शुक्रवार को पिंटू परिवार समेत उनके यहां आया था और शाम को सर्दी लगने की बात कहते हुए जल्‍दी घर चला गया था। सुबह पड़ोसियों से उन्‍हें घटना की जानकारी हुई। उन्‍होंने पिंटू और उसकी  पत्नी के बीच किसी तरह के विवाद से अनभिज्ञता जताई। उनका कहना था कि वह पिंटू के साथ नहीं रहती थीं, इसलिए उन्‍हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, आसपास के कुछ लोगों का कहना है कि शुक्रवार देर रात पिंटू के घर में कहासुनी हुई थी। इसी के बाद पिंटू (32) ने पत्नी आरती (30), बेटी नेहा (6) और बेटे नैतिक (8) की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली होगी। उसने पत्‍नी और बच्‍चों की जहर देकर हत्या की। दूसरी ओर पुलिस अधिकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कह कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

gajendra tripathi

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

16 hours ago