IPL सीजन 14 : सबसे महंगे बिके ग्लेन मैक्सवेल, आरसीबी ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा

चेन्नई। (IPL सीजन 14 नीलामी) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के लिए गुरुवार को यहां नीलामी हुई। 292 शॉर्टलिस्टेड खिलाड़ियों में से 61 के लिए बोली लगाई गई। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी (RCB) ने 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स टीम ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था। पिछले सीजन में स्मिथ की कीमत 12.50 करोड़ रुपये थी। बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को 3.20 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपये था।

इसलिए महंगे बिके मैक्सवेल

टी-20 में मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 152.05 का है। उन्होंने 331 छक्के और 529 चौके जमाए हैं। IPL में उन्होंने 82 मैचों में 1505 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट 154.67 का है। इसमें 91 छक्के और 118 चौके शामिल हैं। टी-20 में अब तक उन्होंने 108 विकेट भी लिये हैं। बिग बैश लीग के पिछले सीजन में मैक्सवेल ने 14 मैच में 379 रन बनाए थे। 17 छक्के लगाए और स्ट्राइक रेट 143 का रहा था।

इनको नहीं मिला खरीददार

-सबसे पहले करुण नायर का नाम पुकारा गया। 50 लाख बेस प्राइज वाले इंडियन प्लेयर को किसी ने नहीं खरीदा।

-1.50 करोड़ बेस प्राइज वाले इंग्लिश प्लेयर एलेक्स हेल्स को भी किसी ने नहीं खरीदा।

-ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरॉन फिंच को किसी ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइज 1 करोड़ रुपये था।।

gajendra tripathi

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

4 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

18 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

18 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

18 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

20 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

20 hours ago