प्रियंका-निक की हुई सगाई, लेकिन ट्विटर पर अचानक रोने लग गए फैंस.. क्‍यों?

नई दिल्‍ली। शुक्रवार सुबह-सुबह अचानक सोशल मीडिया पर इंटरनेशनल पॉप स्‍टार निक जोनास ट्रेंड करने लगे. इंटरनेशनल मीडिया से लेकर चारों तरफ निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की सगाई की खबरों ने जैसे तूफान ला दिया। इंटरनेशनल मीडिया की खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक ने महज दो महीने की डेटिंग के बाद ही सगाई भी कर ली है। प्रियंका और निक को जहां इस रिश्‍ते के लिए चारों तरफ से बधाई मिल रही है, वहीं अचानक निक के कई फैन्‍स ने ट्विटर पर अपना दुख जताना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर रिएक्‍शन

जी हां, निक जोनास के कई फैन इस बात को लेकर दुःखी हैं कि उन्‍होंने किसी म्‍यूजिकल लेडी से नहीं बल्कि प्रियंका से शादी का फैसला लिया है। तो वहीं कई फैन्‍स का दिल महज इसलिए टूट गया है कि निक ने शादी करने का फैसला कर लिया है। आप भी देखें लोग कैसे सोशल मीडिया पर अपने रिएक्‍शन दे रहे हैं।

 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा फिल्‍म ’भारत’ का हिस्‍सा बनने जा रही थीं लेकिन अब उन्‍होंने इस फिल्‍म से अलग होने का फैसला कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद ’भारत’ के निर्देशक अली अब्‍बाज जफर ने एक ट्वीट कर दी है। साथ ही अली ने प्रियंका और निक के रिश्‍ते के बारे में भी हिंट अपने ट्वीट में दे दिया है। अली ने अपने ट्वीट में लिखा, ’हां, प्रियंका चोपड़ा अब भारत का हिस्‍सा नहीं हैं और इसका कारण बहुत ही स्‍पेशल है। उन्‍होंने हमें अपने फैसले के बारे में बताया है और हम सब उनके लिए बहुत-बहुत खुश हैं। टीम ’भारत’ प्रियंका चोपड़ा को भविष्‍य के लिए बहुत सारी दुआएं देती है।’

बता दें कि इंटरनेशनल मीडिया में चारों तरफ प्रियंका और निक की सगाई की खबर छपी है।  People.com की खबर के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा ने अपने 36वें बर्थडे पर निक के साथ सगाई कर ली है। खबरों की मानें तो निक ने टिफनी स्टोर, न्यूयार्क से प्रियंका के लिए एक खूबसूरत रिंग खरीदी है, हालांकि इस पूरे हंगामें के बीच इस जोड़ी ने अभी तक कुछ भी नहीं कहा है।

bareillylive

Recent Posts

उर्से मदारी में सपाइयों ने की शिरकत, दरगाह फ़ातेह अजमेर पहुँच कर की चादर पोशी

Bareillylive: समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल…

7 mins ago

खंडेलवाल कॉलेज में स्वभाव और संस्कार स्वच्छता सेवा पर हुआ अतिथि व्याख्यान

Bareillylive : खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी बरेली में *स्वभाव और संस्कार स्वच्छता…

37 mins ago

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

6 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

19 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

20 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

20 hours ago