The Voice of Bareilly since 2010

लोगों को स्वादिष्ट लग रही है ‘बरेली की बर्फी’, पहले दिन 2.42 करोड़ रुपये की कमाई

नई दिल्ली।  18 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ को अपनी रिलीज के पहले दिन दो करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर अच्छी शुरुआत की।  शुक्रवार को फिल्म की टीम की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और इसने शुक्रवार को 2.42 करोड़ रुपये की कमाई की। 

फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है।  कृति सैनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ हास्य व रोमांस से भरपूर हैं इस फिल्म का निर्माण जंगली पिक्चर्स और बीआर स्टूडियोज ने किया है।  यह पहली बार है जब कृति, आयुष्मान और राजकुमार ने साथ काम किया है।

error: Content is protected !!