जन्मदिन विशेष :अर्जुन कपूर को जाह्नवी कपूर ने इमोशनल अंदाज में दी बधाई

 नयी दिल्ली : फिल्म इंडस्ट्री में ‘बाबा’ के नाम से बुलाए जाने वाले अर्जुन का आज (26 जून) जन्मदिन है,अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई के चेम्बूर इलाके में हुआ था।

अर्जुन के पिता मशहूर निर्माता बोनी कपूर और मां स्वर्गीय मोना कपूर हैं।अर्जुन के चाचा अनिल कपूर और संजय कपूर हैं।  अर्जुन की चचेरी बहन सोनम कपूर हैं। मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी, अर्जुन की सौतेली मां हैं।आज अर्जुन कपूर अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं और ऐसे में उनकी बहन जाह्नवी कपूर ने अपने ‘बड़े भईया’ को बड़े ही इमोशनल अंदाज में जन्‍मदिन की बधाई दी है।

हैप्‍पी बर्थडे अर्जुन भईया

अर्जुन कपूर अक्‍सर अपनी सौतेली मां श्रीदेवी और उनकी बेटियों से एक दूरी बनाए रखते थे।  लेकिन इसी साल फरवरी में श्रीदेवी के अचानक हुए निधन ने इस परिवार को बड़ा झटका दिया और दुख की इस घड़ी ने इन बच्‍चों को एक दूसरे के काफी पास ला दिया।  आज अर्जुन अपना 33वां जन्‍मदिन मना रहे हैं और ऐसे में जाह्नवी कपूर ने अपने ‘अर्जुन भईया’ को विश किया है। जाह्नवी ने चारों भाई-बहनों का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ‘आप हमारी हिम्‍मत का सबसे बड़ा कारण हो। ढेर सारा प्‍यार. हैप्‍पी बर्थडे अर्जुन भईया। ‘

बता दें कि जाह्नवी कपूर इसी साल बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रही हैं। वह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।  इस फिल्‍म में उनके साथ ईशान खट्टर नजर आएंगे।  वहीं अर्जुन कपूर जल्‍द ही ‘नमस्‍ते इग्‍लैंड’ और ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नजर आएंगे।  इन दोनों ही फिल्‍मों में उनके साथ एक्‍ट्रेस परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

43 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

15 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

15 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

17 hours ago