जन्मदिन विशेष :सुनें संगीत के जादूगर पंचम दा के सदाबहार गीत

फ़िल्मी दुनिया में आरडी बर्मन ‘पंचम दा’ के नाम से विख्यात थे और उन्होंने अपने करियर के दौरान लगभग 300 फ़िल्मों में संगीत दिया। पंचम के नाम से जाने जाने वाले राहुल देव बर्मन (आरडी बर्मन) का आज जन्मदिन है।

आरडी बर्मन का जन्म 27 जून, 1939 को हुआ था और 4 जनवरी, 1994 को 54 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था।

उनके पिता एसडी बर्मन भी जाने माने संगीतकार थे और आरडी बर्मन ने अपने करियर की शुरुआत उनके सहायक के रूप में की थी।

आरडी बर्मन प्रयोगवादी संगीतकार के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने पश्चिमी संगीत को मिलाकर अनेक नई धुनें तैयार की थीं।

आशा और पंचम

1970 के दशक के दौरान गायिका आशा भोंसले के साथ उनके काम की बहुत सराहना हुई। आशा भोंसले ने उनके निर्देशन में फ़िल्म ‘तीसरी मंज़िल’ में ‘आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा…’, ‘ओ हसीना ज़ुल्फ़ों वाली…’ और ‘ओ मेरे सोना रे सोना…’ जैसे गीत गाए।

पंचम दा के निर्देशन में पश्चिमी संगीत की धुन पर फ़िल्म ‘कारवां’ में गा गए गीत ‘पिया तू… अब तो आ जा…’ को भी काफी पसंद किया गया।

इन गानों के हिट होने के बाद आरडी बर्मन ने अपने गीतों में आशा भोंसले को प्राथमिकता दी।
60, 70 और 80 के दशक में कई सुपरहिट गाने देने वाले आरडी बर्मन को हिंदी फ़िल्मों में आधुनिक संगीत का जनक माना जाता है।

वो विविधतापूर्ण और प्रयोगधर्मी संगीत के लिए बेहद मशहूर थे।

किशोर कुमार, लता मंगेशकर और आशा भोसले ने उनके कई यादगार गीतों को अपनी आवाज़ दी।

bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago