जन्‍मदिन विशेष :आज 43 वर्ष के हुए रितिक रोशन परिवार, दोस्‍तों के साथ पूर्व पत्नी सुजैन खान ने दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्‍ली। रितिक रोशन आज अपना 43वां जन्‍मदिन मना रहे हैं।रितिक के जन्‍मदिन पर न केवल परिवार, दोस्‍तों और बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्‍हें उनके जन्‍मदिन पर बधाईयां दी हैं बल्कि उनकी पूर्व पत्‍नी सुजैन खान ने भी उन्‍हें जन्‍मदिन की बधाई दी है।सुजैन ने इंस्टाग्राम पर रितिक के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं। साथ ही उन्होंने हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए लिखा सेक्रेड हार्ट (पवित्र हृदय), हैपिएस्ट सोल आर लिमिटेड (बेहद खुश रूह कम ही देखने को मिलती है), लिमिटलेस (असीम)। साल 2000 में शादी के बंधन में बंधे रितिक और सुजैन शादी के 14 साल बाद साल 2014 में अलग हो गए थे। दोनों के दो बेटे रिहान और रिधान हैं।
यह पहली बार नहीं है जब अलग हो चुके इस जोड़े ने अपना साथ सब के सामने दिखाया है। हाल ही में नए साल की छुट्टियां मनाने के लिए यह दोनों अपने बच्‍चों के साथ दुबई भी गए हुए थे। रितिक रोशन और सुजैन भले ही पती-पत्‍नी के तौर पर अलग हो गए हैं लेकिन अपने बच्‍चों को कोई कमी न हो इसका ध्‍यान रखते हुए यह अक्‍सर अपने बच्‍चों के साथ घूमते दिख जाते हैं।
एक्टर और फिल्ममेकर राकेश रोशन के घर में 10 जनवरी 1974 को जन्मे रितिक ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत आज से करीब 17 साल पहले साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में इस सुपरस्टार की एंट्री हुई, फिल्म ने कामयाबी के सारे रिकार्ड तोड़े और रितिक लोगों के दिलों में घर कर गए। ये सेक्सी मैन भारतीय सिनेमा का पहला सुपरहीरो साबित हुआ, जिसके जादू ने लोगों को दीवाना बना दिया। दो बच्चों के लविंग पापा रितिक रोशन की आज भी लड़कियां दीवानी हैं, जिनके कारण साल 2012 में उन्हें एशिया के सबसे सेक्सी मैन का अवार्ड दिया गया था।आज बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे सेक्सी मैन का बर्थडे है।

रितिक रोशन सुपर डांसर भी है। रितिक रोशन बचपन से ही कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का शिकार रहे हैं. वह बचपन से ही हकलाते थे। स्‍कोलियोसिस के चलते डॉक्‍टरों ने उनसे कहा था कि वह कभी डांस नहीं कर सकते और स्‍टंट आदि नहीं कर पाएंगे।लेकिन रितिक रोशन कठिन परिश्रम का दूसरा नाम हैं, जिन्‍होंने न केवल अपनी इन कमजोरियों पर काबू पाया बल्कि आज इंडस्‍ट्री में लोग रितिक रोशन के डांस की मिसाल देते हैं।मिशन कश्मीर, कोई मिल गया, लक्ष्य, कृष, धूम 2, जोधा अकबर, गुजारिश, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा , अग्निपथ, बैंग-बैंग जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और लोगों को अब इस महीने रिलीज होने वाली फिल्म ‘काबिल’ का इंतजार है।
इसी महीने 25 जनवरी को रितिक रोशन की फिल्‍म ‘काबिल’ रिलीज होने वाली है।इस फिल्‍म में रितिक एक नेत्रहीन व्‍यक्ति की भूमिका में हैं। फिल्‍म के प्रमोशन में बिजी होने के चलते इस साल रितिक अपना जन्‍मदिन काफी शांति से मना रहे हैं।

 

जन्मदिन की शुभकामनाएं।

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

7 mins ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

14 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

14 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

14 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

16 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

16 hours ago