The Voice of Bareilly since 2010

जन्मदिन विशेष : 63 साल की हुई बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रेखा,देखें तस्वीरों में

rekha birthday

नयी दिल्ली : 10 अक्टूबर को रेखा का जन्मदिन है और वह इस साल 63 साल की हो जाएंगी। रेखा के जन्मदिन पर बॉलीवुड लगातार रेखा जी को उनकी लंबी उम्र और उनके स्वस्थय जीवन की कामना कर रहा है। रेखा ने सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने हुस्न और अपनी बेहतरीन अदाकारी से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। बता दें कि बॉलीवुड में रेखा-अमिताभ बच्चन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।


रेखा बढ़ती उम्र में भी आज भी युवा पीढ़ी के लिए आर्दश है। बॉलीवुड में वह कई अभिनेत्रियों पर आज भी भारी दिखाई पड़ती है। जहां रेखा के साथ की अभिनेत्रियाें ने लगभग फिल्म इंड्रस्टी काफी पहले ही संन्यास ले लिया हैं, वहीं रेखा आज भी बॉलीवुड में सक्रिय है।


आमतौर पर माना जाता है कि बढ़ती उम्र के साथ ही व्यक्ति की चमक भी ढ़लने लगती है और इसे ही प्रकृति का भी माना जाता है, लेकिन बॉलीवुड में कुछ ऐसी ही हीरोइने है, जिन्होंने इसे गलत साबित कर दिया। जो समय के साथ और अधिक जवां दिखने लगी। इसी में सबसे बड़ा उदाहरण अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस रेखा है, जो आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं, लेकिन उम्र के इस पड़ाव में वो पहले से भी अधिक खूबसूरत लगने लगी। मिलिए उन एक्ट्रेस से जिन्होंने अपनी उम्र को थाम लिया।


करोड़ों लोगों की धड़कन और बीते दौर की दिलकश अदाकारा रेखा की खूबसूरती का जवाब नहीं। जहां एक तरफ आज की युव पीढ़ी कम उम्र में ही उम्रदराज दिखने लगती है तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड अदाकारा रेखा का इस मामले में कोई जवाब नहीं है।


लेकिन कई कंट्रोवर्सि होने की वजह से इस जोड़ी को सिल्वर स्क्रिन पर लाना किसी के लिए भी मुमकिन नही हो सका। उपर दिए गए रेखा की इन तस्वीरों से साफ जाहिर हे कि रेखा आज भी पहले की तरह काफी खूबसूरत दिखती हैं।

 

error: Content is protected !!