‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ का फर्स्ट लुक रिलीज़,नक्शे में जॉन अब्राहम की झलक

मुंबई। जॉन अब्राहम जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण’ लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 1998 में राजस्थान के पोकरण में किए गए दूसरे परमाणु परीक्षण पर बेस्ड है।

जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर अपनी आगामी फिल्म ‘परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखकरण’ का पहला पोस्टर जारी किया है। फिल्म के पोस्टर में इंडिया का नक्शा बना हुआ है, साथ ही इस नक्शे के ऊपर जॉन अब्राहम की झलक दिखाई दे रही है।

 

जॉन अब्राहम ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से शेयर किया। उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘आप लोगों के साथ अपनी सबसे बड़ी परीक्षा का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। ‘

जॉन अब्राहम प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता जॉन अब्राहम ही है। जॉन के साथ इस फिल्म में डायना पेंटी और बोमन ईरानी भी नजर आएंगे। अभिषेक शर्मा फिल्म के डायरेक्टर हैं। वहीं, प्रेरणा अरोड़ा और अजय कपूर प्रोड्यूस कर रहे है। ये फिल्म इस साल दिसंबर तक रिलीज हो जाएगी।
यह फिल्म परमाणु नगरी पोखरण में 11 और 13 मई 1998 को हुए सिलसिलेवार पांच परमाणु परीक्षणों पर आधारित है। इसके बाद से ही पोखरण विश्व मानचित्र पर एक शक्तिस्थल के रूप में उभरा है। ऐसी खबरें आई थी कि पहले इस फिल्म का नाम ‘शांतिवन’ रखा गया था, लेकिन बाद में फिल्म का नाम बदलकर ‘परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण’ रखा गया।

जॉन अब्राहम ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोकरण’ की शूटिंग शुरू कर दी है। जॉन ने सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लैप बोर्ड का फोटो शेयर करते हुए फैन्स को यह जानकारी दी। साथ में कैप्शन भी दिया है, ‘Day 1.. ‘Parmanu. The Story of Pokhran’. Our biggest test ever!’

bareillylive

Recent Posts

एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर का हुआ निधन

Bareillylive : एसआरएमएस मेडिकल कालेज में पिछले करीब आठ वर्ष से भर्ती किशोर निशांत गंगवार…

3 hours ago

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

16 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

17 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

17 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

18 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

19 hours ago