The Voice of Bareilly since 2010

Forbes Report 2017: प्रियंका चोपड़ा 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रियंका ने बॉलीवुड के साथ-साथ इंटरनेशनल स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका चोपड़ा फोर्ब्स (Forbs) की 2017 की रिपोर्ट में 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं । प्रियंका चोपड़ा को फोर्ब्स ने मनोरंजन और मीडिया के क्षेत्र में सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में 15वें स्थान पर रखा है। फोर्ब्स की इस लिस्ट में पॉप क्वीन बियोंस चौथे स्थान पर, गायक टेलर स्विफ्ट 12वें और हैरी पॉटर की लेखिका जेके रोलिंग 13वें स्थान पर हैं।वहीं प्रियंका फोर्ब्स की सभी श्रेणी की सूची में 97वें स्थान पर हैं।

बता दें, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा UNICEF’s Goodwill Ambassador के रुप में योगदान के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में Forbes ने ‘Quantico’ में अभिनय के बाद प्रियंका चोपड़ा को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची में शामिल किया था।वह यह प्रतिष्ठा पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। टीवी की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की इस सूची में प्रियंका आठवें स्थान पर हैं।

 

error: Content is protected !!