आज है इनका हैप्पी बर्थ डे – फरहान अख्तर

आज 9 जनवरी को फरहान के जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें फरहान अख्तर सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वह भारतीय फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक, अभिनेता, गायक, गीतकार, फिल्म निर्माता और टीवी होस्ट भी हैं । 

निर्देशक के रूप में उनकी पहली फ़िल्म (दिल चाहता है, 2001) की काफी प्रशंसा की गई थी और तभी से एक खास दर्शक वर्ग में उनकी अलग पहचान है। आनंद सुरापुर की फ़िल्म, द फकीर ऑफ वेनिस (2007)और रॉक ऑन!! (2008) से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।2008

फरहान अख्तर का जन्म मुंबई में पटकथा लेखक जावेद अख्तर और हनी ईरानी के घर 9 जनवरी, 1974 को हुआ।उनका जन्म एक ईरानी-मुस्लिम परिवार में हुआ। उन्होंने जुहू के मानिक जी कूपर स्कूल में शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद कॉमर्स में डिग्री के लिए उन्होंने एचआर कॉलेज में दाखिला लिया, हालांकि दूसरे ही साल उन्होंने उसे छोड़ दिया।अभिनेत्री शबाना आज़मी उनकी सौतेली मां है। वह उर्दू कवि जान निसार अख्तर के पोते और बॉलीवुड की फ़िल्म निर्देशक और नृत्य कोरियोग्राफर फराह खान के चचेरे भाई हैं। उसकी बहन, जोया अख्तर ने हाल में ही लक बाइ चांस फ़िल्म से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा, जिसमें फरहान मुख्य भूमिका में थे। उनका विवाह एक हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भावनी अख्तर के साथ हुआ, जो अपने भाई के साथ बी ब्लंट सैलून चलाती हैं। उनकी दो बेटियां-अकीरा और शाक्य हैं। फरहान और रितिक रोशन बचपन से ही अच्छे दोस्त हैं।

फरहान को बचपन से ही इस क्षेत्र में दिलचस्पी थी, इसलिए कड़ी मेहनत की बदौलत अपना खास मुकाम बनाने में कामयाब रहे।

उन्होंने वर्ष 2000 में तीन साल के करीबी रिश्ते के बाद हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भावनी के साथ शादी की. दोनों की मुलाकात एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई। उनकी दो बेटियां-अकीरा और शाक्या हैं।

उन्होंने शादी के 16 साल बाद आधिकारिक रूप से 21 जनवरी, 2016 को अलगाव की घोषणा कर दी।

निर्देशक के रूप में वर्ष 2001 में उनकी पहली फिल्म ‘दिल चाहता है’ को काफी सराहा गया। इसके साथ उन्हें बेहतरीन कलाकार के तौर पर पहचाना जाने लगा. वर्ष 1991 की फिल्म ‘लम्हे’ में यश चोपड़ा को निर्देशन और छायांकन में सहयोग देने के लिए उन्हें सराहा गया था। उस समय वह महज 17 साल के ही थे।

वर्ष 1997 में फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ (1997) में निर्देशक पंकज पाराशर के सहायक के तौर पर काम करने के बाद उन्होंने प्रोडक्शन हाउस ‘स्क्रिप्ट शॉप’ में लगभग तीन साल तक काम किया।

फरहान ने आनंद सुरापुर की फिल्म, ‘द फकीर ऑफ वेनिस’ (2007)और ‘रॉक ऑन!!’ (2008) से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

इसके बाद वह अपनी अगली फिल्म ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा अभिनीत ‘लक्ष्य’ (2004) के निर्माण में जुटे, जो उन लक्ष्यहीन नौजवानों के बारे में थी, जो आखिर में अपने लिए एक लक्ष्य तय करने में कामयाब होते हैं। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी हासिल नहीं की, लेकिन समीक्षकों ने इसकी काफी प्रशंसा की।

इसकी कहानी उनके पिता जावेद अख्तर ने लिखी थी। फरहान ने गुरिंदर चड्ढा की 2004 की हॉलीवुड फिल्म ‘ब्राइड एंड प्रिज्युडिस’ के लिए भी गीत लिखे।

उन्होंने 1978 की अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’ का रीमेक शुरू किया, जिसमें मुख्य भूमिका में शाहरुख खान थे। इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कामयाब मिली।इसने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार तो किया ही, साथ में साल की पांचवीं सबसे हिट फिल्म भी रही।

वर्ष 2007 में उन्होंने फिल्म ‘हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड’ का निर्माण किया, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

अख्तर ने गायन के क्षेत्र में पहला कदम फिल्म ‘रॉक ऑन!!’ से रखा और फिल्म के ज्यादातर गीत गाए। यहां तक कि उन्होंने ए.आर. रहमान के संगीत निर्देशन में म्यूजिक ग्रुप ‘ब्लू’ में भी गाने गाए।

वह डांस रियलिटी शो ‘नच बलिये’ (2005) के पहले सत्र में एक जज के रूप में टेलीविजन के कुछ शो और फेमिना मिस इंडिया (2002) में जज के रूप में दिखे।

उनकी वर्ष 2013 की फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकार्ड तोड़ कमाई की और उनकी पहली फिल्म ‘रॉक ऑन’ ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया।

फरहान की फिल्म ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’ साल 2010 में रिलीज हुई। इस फिल्म को भी अच्छी-खासी वाहवाही मिली।

साल 2011 में फरहान ने फिल्म ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ में ऋतिक रोशन और अभय देओल के साथ अभिनय किया।उन्होंने शाहरुख खान, लारा दत्ता व प्रियंका चोपड़ा को लेकर ‘डॉन 2’ भी बनाई।

इसके बाद वह अधुना से शादी टूटने की वजह से खूब चर्चा में रहे। इस शादी के टूटने पर पहले यह चर्चा थी कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर से करीबी रिश्ते के कारण फरहान ने अधुना से अलग होने का फैसला लिया।लेकिन अब इंडस्ट्री में चर्चा है कि इस शादी के टूटने की वजह श्रद्धा कपूर नहीं, बल्कि अभिनेत्री अदिति राव हैदरी हैं।अदिति हाल ही में फरहान अख्तर के साथ फिल्म ‘वजीर’ में नजर आईं।फरहान के प्रोफेशन की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘रॉक ऑन 2’ में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे।

 

[highlight]फरहान अख्तर को जन्मदिन की बधाई![/highlight]

 

 

 

 

 

bareillylive

Share
Published by
bareillylive

Recent Posts

वास्तु शास्त्र: मिथ या विज्ञान विषय पर कार्यशाला शनिवार को, विशेषज्ञ देंगे जानकारी

Bareillylive : एक उम्मीद संस्था द्वारा और इनरव्हील क्लब बरेली के योगदान से एक विशेष…

13 hours ago

राष्ट्रीय इंस्पायर मानक विज्ञान प्रदर्शनी में वंदना शर्मा के बनाये मॉडल ने बटोरी सुर्खिया

Bareillylive : इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत प्रगति मैदान नई दिल्ली में आयोजित 11 वीं…

13 hours ago

इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 ने किया शिक्षकों और शिक्षाविदों का सम्मान

Bareillylive : इनर व्हील क्लब मेन बरेली 311 की अध्यक्ष डॉ विनीता सिसोदिया, सचिव निरुपमा…

13 hours ago

कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर की छात्राओं का स्टेट प्रतियोगिता के लिए चयन

Bareillylive : मण्डलीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता -2024 का आयोजन कान्ती कपूर सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर…

15 hours ago

सीएम योगी ने कई परियोजनाओं का लोकार्पण कर कहा, रामनगरी का और होगा विकास

Bareillylive : रामनगरी के विकास के लिए योगी सरकार लगातार धनवर्षा कर रही हैं। अयोध्या…

15 hours ago

एक देश एक चुनाव पर उच्च स्तरीय कमिटी की सिफ़ारिशों के बाद यह होगी प्रक्रिया

Bareillylive : एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में गठित…

15 hours ago