The Voice of Bareilly since 2010

भारत की मानुषी छिल्लर बनीं ‘मिस वर्ल्ड 2017’,देखें तस्वीरें

नयी दिल्ली :भारत की मानुषी छिल्लर आज 18 नवंबर को ‘मिस वर्ल्ड 2017’ चुनी गईं।17 वर्षों के बाद ‘मिस वर्ल्ड ‘ का खिताब किसी भारतीय सुंदरी को मिला हैं। भारतीय सुंदरी मानुषी छिल्लर के सिर यह ताज सजा है।

चीन के सान्या शहर में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मानुषी ने ‘मिस वर्ल्ड 2017’ खिताब अपने नाम किया।मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में कुल 121 सुदंरियों ने भाग लिया। इससे पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनीं थीं।

हरियाणा में पैदा हुईं 20 साल की मानुषी ने इससे पहले मिस इंडिया-वर्ल्ड का खिताब जीता था।

पिछले साल अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्यूर्तो रिको की स्टेफनी डेल वेल विजेता बनी थीं।

error: Content is protected !!