The Voice of Bareilly since 2010

संगीतकार रवींद्र जैन का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन

मुंबई। जाने-माने संगीतकार रवींद्र जैन का आज शुक्रवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जैन कुछ समय से आईसीयू में भर्ती थे। टीवी जगत के मशहूर धारावाहिक रामायण से लेकर उन्होंने कई अन्य फिल्मों में अपना संगीत दिया था। रवींद्र जैन का जन्म 28 फरवरी 1944 को हुआ था और वो 71 साल के थे।

जैन को साल 1985 में फिल्म राम तेरी गंगा मैली के संगीत के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का फिल्मफेयर भी दिया गया था। जैन ने फिल्म ‘चोर मचाए शोर’, ‘गीत गाता चल’, ‘चितचोर’, ‘अखियों के झरोखों से’ जैसी कई हिंदी फिल्मों में  संगीत दिया था। उनका संगीत काफी लोकप्रिय हुआ था।

error: Content is protected !!